रोचक इंटरव्यू: हर सवाल का जवाब M.P  .  .  अफसर -: आपका नाम क्या है..?  मोहन -: एम.पी.,  अफसर -: ठीक से पूरा बताओ  मोहन -: मोहन पाल,  अफसर -: आपके पिता का नाम?  मोहन : एम.पी.,  अफसर -: इसका क्या मतलब है?  मोहन -: मनमोहन पाल  अफसर -: आप कहां रहते हैं?  मोहन : एम.पी., सर।  अफसर -: अच्छा, मध्य प्रदेश?  मोहन -: नहीं सर, महाराजपुर  अफसर -: ओह,हो! तुम्हारी क्वालिफ़िकेशन  क्या है?  मोहन -: एम.पी., सर।  अफसर -: अब यह क्या है?  मोहन -: मैट्रिक पास, सर।  अफसर -: तुम्हे यह नौकरी क्यूं चाहिए?  मोहन -: एम.पी., सर।  अफसर -: (गुस्से से) अब इसका क्या मतलब है?  मोहन -: मनी प्रॉब्लम , सर।  अफसर -: अपनी विशेषता बताओ।  मोहन -: एम.पी., सर।  अफसर -: अरे, साफ-साफ बताओ।  मोहन -: मल्टिपरपज परस्नैलिटी।  अफसर -: इंटरव्यू यहीं खत्म होता है, आप  जा सकते हैं।  मोहन -: एम.पी., सर।...??  अफसर -: अब इसका क्या मतलब है...?  मोहन -: मेरा परफ़ारमेंस...?  अफसर -: (बाल नोचते हुए) एम.पी. !!!  मोहन -: यानि..?  अफसर -: MENTALLY PUNCTURE...