ओबामा बेहोश, मोदी मदहोश:Funny Politics Joke

एक बार ओबामा ने मोदी से कहा :-आइये "एक खेल खेलते है, "मैं आपसे एक सवाल पूछूंगा अगर आपको उसका जवाब नहीं आया, तो आप मुझे 5 डॉलर देना। फिर आप मुझसे एक सवाल करना और अगर मुझे जवाब नहीं आया, तो मैं आपको 500 डॉलर दूंगा।" 
मोदी : ठीक है।

ओबामा ने मोदी से पूछा : धरती से चंद्रमा की दूरी कितनी है ?
मोदी ने बिना कुछ सोचे अपनी जेब से 5 डॉलर निकाले और ओबामा को दे दिए।
अब मोदी की बारी आई।
मोदी ने पूछा : ऐसा कौन सा जीव है, जो तीन पैरों पर पहाड़ी चढ़ता है, पर चार पैरों से वापस उतरता है ??
ओबामा ने इंटरनेट पर खोजना शुरू कर दिया। उसने अपने सभी दोस्तों को भी कॉल कर पूछा, पर किसी को जवाब नहीं पता था।

एक घंटे बाद ओबामा ने मोदी को 500 डॉलर दे दिए। हैरान-परेशान ओबामा ने अब मोदी से पूछा : अब बता तो दो... कौन है वह जीव ?

मोदी ने जेब से 5 डॉलर निकाले और ओबामा को दे दिए।

ओबामा बेहोश, मोदी मदहोश॥

Popular posts from this blog

Difference between Gujarati and English medium school.

बडी दुविधा होती रही है जब ...