Some good 2 liners collection

☻बुलंदी की उडान पर हो तो , जरा सब्र रखो।
☺परिंदे बताते हैं कि , आसमान में ठिकाने नही होते ।।

☻चढ़ती थीं उस मज़ार पर चादरें बेशुमार ,
☺लेकिन बाहर बैठा कोई फ़क़ीर सर्दी से मर गया।।

☻कितनी मासुम सी ख़्वाहिश थी इस नादांन दिल की , 
☺जो चाहता था कि.. शादी भी करूँ और .... ख़ुश भी रहूँ ।।  

☻छत टपकती है उसके कच्चे घर की , 
☺वो किसान फिर भी बारिश की दुआ माँगता है ।।

☻तेरे डिब्बे की वो दो रोटिया कही भी बिकती नहीं , 
☺माँ ...... होटल के खाने से आज भी भूख मिटती नहीं ।।

☻इतना भी गुमान न कर आपनी जीत पर " ऐ बेखबर "
☺ शहर में तेरे जीत से ज्यादा चर्चे तो मेरी हार के हे....।।

☻सीख रहा हूं अब मैं भी इंसानों को पढने का हुनर , 
☺ सुना है चेहरे पे किताबों से ज्यादा लिखा होता है ।।

☻लिखना तो ये था कि खुश हूँ तेरे बगैर भी ,
☺पर कलम से पहले आँसू कागज़ पर गिर गया ।।

☻" मैं खुल के हँस तो रहा हूँ फ़क़ीर होते हुए ,
☺वो मुस्कुरा भी न पाया अमीर होते हुये ।।

Popular posts from this blog

Difference between Gujarati and English medium school.

बडी दुविधा होती रही है जब ...